संघ शिक्षा वर्ग व शिविर
![]() |
संघ शिक्षा |
💁♂आरएसएस के ये वर्ग बौद्धिक और शारीरिक रूप से स्वयंसेवकों को संघ📄 की जानकारी तो देते ही हैं साथ-साथ समाज, राष्ट्र🚩 और धर्म 🏛की शिक्षा भी देते हैं। ये निम्न प्रकार के होते हैं :
💁♂🤺दीपावली वर्ग -
ये वर्ग तीन दिनों का होता है। ये वर्ग तालुका या नगर स्तर पर आयोजित किया जाता है। ये हर साल दीपावली के आस पास आयोजित होता है।
💁♂🤺शीत शिविर या (हेमंत शिविर) -
ये वर्ग तीन दिनों का होता है, जो जिला या विभाग स्तर पर आयोजित किया जाता है। ये हर साल दिसंबर में आयोजित होता है।
💁♂⛳निवासी वर्ग -
ये वर्ग शाम से सुबह तक होता है। ये वर्ग हर महीने होता है। ये वर्ग शाखा, नगर या तालुका द्वारा आयोजित होता है।
💁♂🤾♀संघ शिक्षा वर्ग -
प्राथमिक वर्ग🧘♂, प्रथम वर्ष🥊, द्वितीय वर्ष🤸♀ और तृतीय वर्ष 🤺- कुल चार प्रकार के संघ शिक्षा वर्ग होते हैं।
💁♂🚩"प्राथमिक वर्ग" एक सप्ताह का होता है,
💁♂🚩"प्रथम वर्ष" और "द्वितीय वर्ष" २०-२० दिन के होते हैं
💁♂जबकि "तृतीय वर्ष" 25 दिनों का होता है।
💁♂"प्राथमिक वर्ग" का आयोजन सामान्यतः जिला करता है
💁♂"प्रथम संघ शिक्षा वर्ग" का आयोजन सामान्यत: प्रान्त करता है
💁♂"द्वितीय संघ शिक्षा वर्ग" का आयोजन सामान्यत: क्षेत्र करता है। परन्तु "तृतीय संघ शिक्षा वर्ग" हर साल नागपुर में ही होता है।
💁♂🚩बौद्धिक वर्ग -
ये वर्ग हर महीने, दो महीने या तीन महीने में एक बार होता है। ये वर्ग सामान्यत: नगर या तालुका आयोजित करता है।
💁♂🚩शारीरिक वर्ग -
ये वर्ग हर महीने, दो महीने या तीन महीने में एक बार होता है। ये वर्ग सामान्यत: नगर या तालुका आयोजित करता है।
टिप्पणियाँ